Good Morning India: पुतिन की न्यू स्टार्ट संधि के प्रस्ताव पर डोनाल्ड ट्रंप ने जताई खुशी!माउंट एवरेस्ट के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में बर्फीले तूफान में फंसे पर्वतारोही,जयपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग,बिहार में सीट बंटवारे को लेकर सियासी घमासान,सिक्किम में भारी बारिश ने मचाई तबाही,राहुल गांधी ने मॉब लिंचिंग के शिकार पीड़ित परिवार से की बात उत्तराखंड में निषिद्ध कफ सिरप पर राज्यव्यापी कार्रवाई!

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की प्रमुख खबरों और आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। शुरुआत आज की उन खबरों से करते हैं जिन पर सभी की नजर रहेगी।
सबसे पहले अंतरास्ट्रीय समाचार!
यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका के रिश्तों में खटास आई हुई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के न्यू स्टार्ट संधि के प्रस्ताव पर खुशी जताई और कहा कि न्यू स्टार्ट संधि एक अच्छी पहल है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप से जब न्यू स्टार्ट संधि को लेकर पुतिन के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि 'सुनकर अच्छा लग रहा है। ये अच्छा विचार है।'
न्यू स्टार्ट संधि को जारी रखने पर दिया जोर
दरअसल बीती 22 सितंबर को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में कहा कि रूस न्यू स्टार्ट (New Strategic Arms Reduction Treaty) संधि के तहत तय प्रतिबंधों का अगले एक साल के लिए और पालन जारी रखने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि यह तभी संभव होगा, जब अमेरिका भी इसका पालन जारी रखे। दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को लेकर हुई यह संधि अगले साल फरवरी में समाप्त होने वाली है। रूस की सरकार ने कहा है कि वे यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि रूस की सुरक्षा चिंताओं का समाधान होना चाहिए। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव ने भी बीती 27 सितंबर को अपने एक बयान में भी यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर चर्चा की बात कही।
ट्रंप ने अमेरिकी नेवी के 250वें वर्षगांठ पर रैली जैसा आयोजन किया। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी शटडाउन के बीच नेवी की 250वीं वर्षगांठ पर एक रैली-स्टाइल इवेंट आयोजित किया। यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गाजा युद्ध पर सीजफायर वार्ता विफल, संघर्ष जारी है। मध्य पूर्व में गाजा युद्ध खत्म होने की खबरें गलत साबित हुईं, क्योंकि आंशिक सीजफायर के बावजूद हिंसा जारी है। आज सुबह की अपडेट्स में इजरायल-हमास तनाव बढ़ने की बात कही है।
तिब्बत में माउंट एवरेस्ट के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में बर्फीले तूफान के कारण 1,000 से अधिक पर्वतारोही फंस गए हैं। शिविरों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। यह क्षेत्र 4,900 मीटर की ऊंचाई पर है। बर्फ हटाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न बचाव दलों को लगाया गया है। कुछ लोगों को बचा भी लिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम को भारी बर्फबारी शुरू हुई और तिब्बत में माउंट एवरेस्ट की पूर्वी ढलानों पर यह तेज हो गई है, जो पर्वतारोहियों और पैदल यात्रियों के बीच लोकप्रिय क्षेत्र है। माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 8,849 मीटर से भी अधिक है। चीन में इसे माउंट कोमोलांगमा के नाम से जाना जाता है।
उधर एवरेस्ट के पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आई, जिससे अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
राष्ट्रीय समाचार
देश के व्यस्ततम शहरों में शुमार दिल्ली और मुंंबई को इसी महीने में नए हवाईअड्डों की सौगात मिलने वाली है। विशालतम और आधुनिक सुिवधाओं से लैस नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 अक्तूबर और नोएडा हवाईअड्डे का उद्घाटन 30 अक्तूबर को होगा। इससे यह दोनों प्रमुख शहर न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो और पेरिस के बराबर खड़े हो जाएंगे।
नवी मुंबई हवाईअड्डे और दिल्ली से सटे नोएडा हवाईअड्डा यात्रियों के आने-जाने के तरीके को बदलने के लिए तैयार हैं। ज्यादा उड़ानें, बेहतर समय और विस्तारित प्रत्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की तैयारी इन दोनों एयरपोर्ट्स की है। यह कदम अंततः भारत के विमानन बुनियादी ढांचे को बदल देगा, जहां एक ही शहर को कई हवाईअड्डे सेवा प्रदान करते हैं
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ICU में भीषण आग, छह मरीजों की मौत का मामला सामने आया है ।कल रात जयपुर के प्रमुख अस्पताल में लगी आग से छह क्रिटिकल मरीजों की जान चली गई। धुआं फैलने से अफरा-तफरी मच गई, और जांच शुरू हो गई।
बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों बड़े गठबंधनों में खींचतान जारी है। इस सीट पर अब तक हुए 17 चुनाव में से छह में कांग्रेस और चार में भाजपा को जीत मिली है। जदयू को यहां से अपनी पहली जीत का इंतजार है। मौजूद समय में राजद की अनीता देवी यहां की विधायक हैं। बिहार के 38 जिलों में से एक जिला रोहतास भी है। रोहतास जिला तीन अनुमंडल और 19 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें चेनारी (एससी), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट शामिल हैं। नोखा विधानसभा सीट से 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था।
उत्तर बंगाल और सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों में पुल टूटने, भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग लापता हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस मूसलाधार बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और सिक्किम में हुआ है। बारिश के चलते मिरिक और सुकिया इलाके में कई जगह भूस्खलन हुआ है। दार्जिलिंग जिले के मिरिक में लैंडस्लाइड से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। सड़कों पर कई जगह मलबा जम गया है और यातायात पूरी तरह बाधित है। सिक्किम से संपर्क टूट गया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। हालांकि, जब उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में एक दलित के साथ हुए अमानवीय कृत्य की जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। कांग्रेस पार्टी की मीडिया विंग के प्रमुख पवन खेड़ा ने इस संबंध में रविवार रात करीब 10 बजे जानकारी साझा की।
लाठियों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया युवक, मौत से पहले राहुल गांधी की याद...
अपने एक्स हैंडल पर खेड़ा ने लिखा, रायबरेली में एक दलित युवक की लिंचिंग की भयावह घटना हृदयविदारक और आक्रोशित करने वाली है। जब युवक को लाठियों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा जा रहा था, युवक को अपने अंतिम क्षणों में आखिरी उम्मीद राहुल गांधी की याद आई।
पवन खेड़ा ने एक्स पर रात 10.02 बजे लिखे इस एक्स पोस्ट में आगे बताया कि संसद में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाले और वहां के लोगों को अपना परिवार मानने वाले राहुल गांधी के लिए यह त्रासदी बेहद दर्दनाक है। बकौल पवन खेड़ा, राहुल गांधी ने मृतक के पिता और भाई से व्यक्तिगत रूप से बात की है और इस असहनीय दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं।
उधर कर्नाटक में लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। रविवार को बंगलूरू में आयोजित ‘बसवा संस्कृति अभियान-2025’ में लिंगायत मठाधीशों और कई धार्मिक गुरुओं ने इस मुद्दे पर आवाज बुलंद की। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘लिंगायत मठाधीशरा ओक्कूटा’ द्वारा किया गया, जिसमें पांच प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में लिंगायत धर्म की मान्यता के लिए जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
आज 6 अक्टूबर को अगरतला और कोलकाता में लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक बंद हैं, जबकि बाकी शहरों में सामान्य संचालन होगा।
उधर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पुष्टि की कि बिहार चुनाव समय पर, नवंबर से पहले होंगे। यह राजनीतिक हलचल तेज करने वाली खबर है।
कल रात एक एयर इंडिया फ्लाइट, जो यूके जा रही थी, तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंड हो गई। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
आज सुबह 24 कैरेट सोना ₹11,939 प्रति ग्राम पर पहुंचा, जबकि 22 कैरेट ₹10,944। त्योहारों के बीच निवेशकों की नजरें बनी हुई हैं।
आज का दिन त्योहारों से सराबोर है, खासकर शरद पूर्णिमा के रूप में। पूरे देश में चंद्रमा की पूजा के साथ खीर प्रसाद का वितरण होगा,इस मौके परवाह दिल्ली-एनसीआर सहित कई जगहों पर धार्मिक आयोजन होंगे।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज व्रत और पारंपरिक रस्में प्रमुख रहेंगी। उत्तर भारत में विशेष पूजा-अर्चना। लक्ष्मी पूजा पर पूर्वोत्तर और बंगाल में अवकाश, लेकिन स्टॉक मार्केट खुले रहेंगे। साथ ही, सांस्कृतिक इवेंट्स जैसे धरमशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो सकती है।
उत्तराखंड की कुछ खास समाचार
केदारनाथ धाम में गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने के मामले में फिर से कांग्रेस व भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोना गायब होने के मामले की गढ़वाल आयुक्त की रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया।
रविवार को गोदियाल ने कहा, केदारनाथ मंदिर के सोने को लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए थे, लेकिन गढ़वाल आयुक्त की जांच में उन्हें शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जांच सिर्फ सरकार की बचाने के लिए की गई। समय आने पर कांग्रेस इस मामले का खुलासा करेगी और इसमें संलिप्त लोगों को बेनकाब किया जाएगा।
चमोली में ट्रेकिंग सस्पेंड, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। आज सुबह पर्यटन और वन विभाग ने चमोली जिले में ट्रेकिंग गतिविधियां रोक दीं, क्योंकि भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
सीएम धामी ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग फाइनल में शिरकत की।देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हिस्सा लिया और इसे महिला सशक्तिकरण के लिए सराहा।
निषिद्ध कफ सिरप पर राज्यव्यापी कार्रवाई की जा रही है।उत्तराखंड सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बैन कफ सिरप की बिक्री पर सख्ती बरती। कल रात से छापेमारी शुरू, कई दुकानों पर जुर्माना।