Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश, यूपी से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार! दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम

Good Morning India: Conspiracy to kill Nupur Sharma, Jaish-e-Mohammed terrorist arrested from UP! The danger of corona increases again in Delhi, the weather will change again in Uttarakhand

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24x7 के गुड़ मॉर्निंग इंडिया प्रोग्राम में आपका स्वागत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों से शुरुआत करते हैं, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं आज देश में पहली डिजिटल लोक अदालत का आयोजन होगा।

बड़ी खबरों की बात करें तो यूपी एटीएस ने नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे नूपुर की हत्या का टास्क मिला था। ATS को सूचना मिली थी कि गंगोह थाने के गांव कुंडाकलां में एक युवक आतंकी संगठन जेईएम और टीटीपी की विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा है।

उधर यूपी एटीएस ने नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे नूपुर की हत्या का टास्क मिला था। ATS को सूचना मिली थी कि गंगोह थाने के गांव कुंडाकलां में एक युवक आतंकी संगठन जेईएम और टीटीपी की विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा है।

इधर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ASEAN देशों के पार्लियामेंट्री डेलीगेशन से संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें डेलीगेशन की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसदीय कूटनीति एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण में योगदान कर सकती है।

उधर मध्यप्रदेश के धार जिले के कारम नदी पर बन रहे डैम के टूटने का खतरा है। डैम के एक तरफ की मिट्‌टी बह गई है। इससे डैम की वॉल का बड़ा हिस्सा ढह गया। करीब 40 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सेना के करीब 200 जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। इनमें सेना की इंजीनियरिंग विंग के 40 जवान और अफसर शामिल हैं, जो बांध को टूटने से बचाने के काम में जुटेंगे।

इधर महाराष्ट्र के नागपुर में एक कॉलेज स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 19 साल का शिवम मोरेश्वर ने पहले तो पेट्रोल पिया फिर कॉलेज की चौथी मंजिल से कूद गया। वह BCA के सेकंड सेमेस्टर का स्टूडेंट था। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर दिल्ली में कोरोना से होनी वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई। नए संक्रमितों की संख्या 2136 रही। स्वास्‍थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना का पॉजीटिविटी रेट शुक्रवार को 15.02%दर्ज किया गया। अब एक्‍टिव मामलों की संख्या 8343 पर पहुंच गई है।

अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं, कोरोना महामारी के दो साल बाद चंपावत के मां बाराही धाम में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल खेली गई। इस बार बग्वाल करीब दस मिनट खेली गई बगवाल में करीब तीस हजार श्रद्धालु उसके साक्षी बने।

उधर उत्तराखंड में भारी वर्षा से फौरी राहत मिली है। प्रदेश में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार से बने रहने की उम्मीद जताई है। जबकि, रविवार और सोमवार कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं।