Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: सावधान फिर बेकाबू हुआ कोरोना, दिल्ली समेत 7 राज्यों में हालात खराब! उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज ने राहत के साथ बरसाई आफत

Good Morning India: Beware, Corona becomes uncontrollable again, situation worsens in 7 states including Delhi! In Uttarakhand, instead of the weather, the mood rained with relief.

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24x7 गुड़ मॉर्निंग इंडिया लेकर एक बार आपके समक्ष प्रस्तुत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ने के बाद केजरीवाल सरकार नई गाइडलाइन जारी करेगी। वहीं आज महाराष्ट्र के BJP नेता किरीट सोमैया एक घोटाला उजागर करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उधर आज IPL के 25वें मैच में कोलकाता और हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे मुकाबला होगा।
अब अभी तक कि बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। एक बार फिर से भारत समेत दुनियाभर में कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला बढ़ रहा है। ऐसे में एक बार फिर कोरोना की चौथी लहर का खतरा बन गया है। देश के कुल 734 जिलों में से 29 ऐसे हैं, जहां वीकली पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। यानी WHO के मुताबिक इन जिलों में संक्रमण अभी बेकाबू है। इनमें से 23 में हाल और खराब है।
उधर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लो-प्रोफाइल तरीके से शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई के पाली हिल वाले घर 'वास्तु अपार्टमेंट' में दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शादी को बहुत सीक्रेट रखा गया, लेकिन देर शाम दोनों मीडिया के सामने आए। यहां रणबीर ने सभी के सामने आलिया को गोद में उठा लिया। शादी की फोटोज आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
उधर टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने की इच्छा जताई है। उन्होंने इसके लिए 43 अरब डॉलर यानी 3.2 लाख करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। मस्क हर शेयर के लिए 4130 रुपए के हिसाब से कैश पेमेंट देने को तैयार है। इस पर ट्विटर ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स कंपनी और सभी स्टॉकहोल्डर्स के हित में फैसला लेने के लिए टेस्ला चीफ के नॉन बाइंडिंग एग्रीमेंट का मूल्यांकन करेंगे।
इधर IPL के 24वें मैच में गुजरात ने राजस्थान को 37 रन से हरा दिया। राजस्थान को जीत के लिए 193 रन बनाने थे, लेकिन टीम 155 रन ही बना सकी। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। गुजरात की 5 मैचों में ये चौथी जीत रही। इस जीत के साथ वह 8 पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। इससे पहले गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 87 रन की नाबाद पारी खेली।
 उत्तराखंड की खबरों की बात करें तो यहां देर शाम एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और अंधड़ के साथ कई इलाकों में बौछारें पड़ी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। चमोली जिले में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। देहरादून में रात आठ बजे तेज हवाएं चलीं। 
इधर गुुरुवार की शाम टनकपुर में चले अंधड़ से रेलवे स्टेशन रोड पर गिरे पांकड़ के  विशालकाय पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए।