Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: अमीरी की रेस में फिर आगे निकले अडाणी, एक दिन में कमाए 65 हजार करोड़! लिंक में पढ़ें उत्तराखंड का सियासी घमासान

Good Morning India: Adani again came out ahead in the race of richness, earned 65 thousand crores in a day! Read the political turmoil of Uttarakhand in the link

गुड़ मॉर्निंग इंडिया, आवाज 24x7 के साथ आज के प्रमुख कार्यक्रमों और बड़ी खबरों से दिन की शुरुआत करते हैं। आज  प्रधानमंत्री की कुर्सी जाने के बाद PTI अध्यक्ष इमरान खान पहली बार पेशावर में रैली करेंगे। वहीं आज AIMIM सांसद अकबरुद्दीन ओवैसी से जुड़े हेट स्पीच मामले में कोर्ट फैसला सुना सकती है। उधर आज IPL के 23वें मैच में मुंबई इंडियस और पंजाब किंगस के बीच शाम 7:30 बजे मुकाबला होगा।
अभी तक कि बड़ी खबरों की बात करें तो 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो चुके गौतम अडाणी दुनिया के अमीरों में छठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ करीब 8.9 लाख करोड़ रुपए है। ब्लूमबर्ग की टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में वे इकलौते भारतीय हैं। अडाणी से आगे सिर्फ एलन मस्क, जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाल्ट, बिल गेट्स और वॉरेन बफे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर है।
उधर मार्च में महंगाई का बुलडोजर खूब चला और यह 17 महीने के पीक पर पहुंच गई। मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर पिछले महीने 6.95% रही। यह लगातार तीसरा महीना है, जब महंगाई दर RBI की 6% की ऊपरी लिमिट के पार रही है। फरवरी 2022 में रिटेल महंगाई दर 6.07% और जनवरी में 6.01% दर्ज की गई थी।
इधर न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन सब-वे स्टेशन में फायरिंग हुई है। इसमें कुल 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 8 को गोली लगी है। हमलावर की पहचान अब तक नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाला शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने था। वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक संदिग्ध हमलावर कुछ छोटे बम लेकर स्टेशन में घुसा था। हमले के फौरन बाद स्टेशन से सभी ट्रेनें बंद कर दी गईं।
उधर IPL में आखिरकार चेन्नई की जीत का खाता खुल गया। चेन्नई ने शिवम दुबे के नॉटआउट 95 रन और उथप्पा के 88 रनों की मदद से बेंगलुरु के सामने 217 रनों का बड़ा टारगेट रखा था। जवाब में बेंगलुरु की टीम 193 रन ही बना सकी। अपना दूसरा मैच खेल रहे महीश थीक्षाणा ने 4 विकेट लिए। लगातार 4 हार के बाद चेन्नई को पहली जीत मिली है। वहीं, बेंगलुरु की 5 मैचों में यह दूसरी हार है।
अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का उत्तराखंड की सीमा नारसन व आशारोड़ी में भी पंजीकरण की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त ऋषिकेश और यात्रा मार्ग पर अलग-अलग जगह पंजीकरण केंद्रों में भी पंजीकरण किया जाएगा।
उधर प्रदेश में सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस में गुटबाजी के साथ ही दलबदल की खबरों ने जोर पकड़ा है। इसी क्रम में धारचूला के विधायक हरीश धामी के भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। धारचूला, गोरीछाल व अन्य ब्लाक अध्यक्षों सहित सभी ने कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता और पदों से त्यागपत्र दे दिए हैं। विधायक धामी देहरादून को निकल चुके हैं। क्षेत्र में कांग्रेस छोडऩे वालों का सिलसिला जारी है।