Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गणेश गोदियाल पार्टी के लिए कुर्बान हो गए: Harish Rawat, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब आया हरीश रावत का बड़ा बयान

Ganesh Godiyal sacrificed for the party: Harish Rawat, after the resignation of the former state president, now the big statement of Harish Rawat came

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की जमकर तारीफ करी।

 

उन्होंने लिखा,"श्री Ganesh Godiyal जी जैसा अनुभवी, प्रखर वक्ता और एक विचारवान सामाजिक कार्यकर्ता, विधायक नहीं हैं, यह राज्य की क्षति है और विधानसभा की कार्यवाही भी उनके उद्भट विचारों से वंचित रह जाएगी। जीता कौन है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। श्री गोदियाल जी के संबंध में यह कहा जा सकता है, हारा कौन है! यह महत्वपूर्ण है। श्री गोदियाल की हार केवल कांग्रेस अध्यक्ष की हार नहीं है, एक राज्य की बड़ी संभावना की हार है, एक ऐसे व्यक्ति की हार है जिसमें हम कल का नेतृत्व देखते हैं। गणेश जी, पार्टी के लिए यह आपकी कुर्बानी है। यदि आप पार्टी अध्यक्ष नहीं होते और हम सबने इधर-उधर आपको उलझा नहीं दिया होता, आप तो चुनाव जीत ही रहे थे, क्षमा करना। हौसला आप में है, यह मैं जानता हूं। आप यहां से भी आगे की एक मजबूत राह बनाएंगे इसका मुझे भरोसा है।"


 

मालूम हो कि बीते मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और साथ ही विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी भी ली थी। यस दीपा सिर्फ कुछ ही समय बाद आया जब ट्विटर पर रणदीप सुरजेवाला ने यह ट्वीट किया कि सोनिया गांधी ने कहा है कि अगर हारे हुए राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष इस्तीफा देते हैं तो यह पार्टी के हित में होगा।