क्रिकेट विश्व कप के मैचों पर होगी सभी की नजर, भारत पाकिस्तान के बीच देखना चाहते है सबी मैच।
वनडे विश्व कप भारत में अक्टूबर-नवंबर में आयोजन होना है। पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैंस को लंबे समय से रहता है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पांच अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके तीन दिन बाद आठ तारीख को टीम इंडिया चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। वहीं, 2011 में दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला गया था। तब भारतीय टीम जीती थी और उसने विश्व कप भी अपने नाम किया था।
पूर्व अध्यक्ष बीसीसीआई सौरव गांगुली ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान आईसीसी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में एक-दूसरे से भिड़ेंगे तो उन्हें खुशी होगी। सौरव गांगुली ने कहा है कि उन्हें ईडन गार्डन्स में भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल की उम्मीद है। सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने हैं। वानखेड़े स्टेडियम पहले और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच पहले सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा जबकि ईडन गार्डन्स दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेल की मेजबानी करेगा। हालांकि, पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह कोलकाता में ही खेलेगा।
आईसीसी ने घोषणा की है कि चाहे पाकिस्तान अंक तालिका में कहीं भी रहे, अगर वह नॉकआउट में पहुंचता है तो वह ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल खेलेगा। यदि भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ते हैं, तो यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में आयोजित किया जाएगा। अगर पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल नहीं होता है तो भारत मुंबई में ही खेलेगा।