Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

तरसेम हत्या काण्ड के आरोपी शूटर का एनकाउंटर

Encounter of shooter accused of Nanakmatta Tarsem murder case

हरिद्वार- सोमवार देर रात थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने, भगवानपुर से कलियर की तरफ भागने, पुलिस द्वारा पीछा करने पर पुलिस टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जिसको सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा उक्त बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मौके से भागे दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली गई।

मृतक का नाम अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी- फतेहगढ़ चूड़ियां रोड नगली भट्ट अमृतसर जानकारी हुई.. बताया जा रहा है उधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के आरोप में वांछित था। जिसमे आरोपी पर पुलिस ने द्वारा एक लाख रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। अब उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।