Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में पुरानी पेंशन का कर्मचारियों को मिलेगा लाभ! कैबिनेट में लिए गए निर्णय पर अधिसूचना जारी

Employees will get benefit of old pension in Uttarakhand! Notification issued on the decision taken in the cabinet

उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर से कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के विकल्प चुनने का मौका दिया है। कर्मचारी 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार बीते दिनों इन मुद्दे को कैबिनेट में लेकर आई थी और अब राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार ने कर्मचारियों को एक विकल्प देते हुए कहा है कि जिनकी नियुक्ति 1 अक्टूबर 2005 से पहले जारी हुए विज्ञापनों के तहत हुई है। वह कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में उम्मीद यही जताई जा रही है कि लगभग 6200 कर्मचारी जो लगातार सरकार से इसकी मांग कर रहे थे उनके लिए एक राहत भारी खबर भी है। 

राज्य सरकार से पहले केंद्र सरकार ने बीते दिनों पुरानी पेंशन बहाली लागू होने के तक के विज्ञापन के आधार पर कर्मचारियों को लाभ देने की एक अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस पूरे मामले को कैबिनेट में हरी झंडी दी थी और अब इसी कड़ी में कवायत को तेज करते हुए शासन ने यह अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि मौजूदा समय में जो कर्मचारी नई पेंशन के अधीन आ रहे हैं और उन्हें लगता है कि उनकी नियुक्ति साल 2005 अक्टूबर से पहले हुई है वह सभी कर्मचारी नई योजना के तहत आवेदन करके पुरानी पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। कर्मचारियों को आवेदन में अपना नाम, मौजूदा समय में वह कितना वेतन ले रहे हैं। अपने विभाग का नाम क्रमांक संख्या और कब वह रिटायर हो रहे हैं ऐसी तमाम जानकारियां भर के फॉर्म को शासन तक भेजना है। सरकारी विभागों से जुड़े कर्मचारियों और पेंशन के मुद्दे पर थोड़ी बहुत जानकारी रखने वाले लोगों को यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिरकार यह नई और पुरानी पेंशन योजना है क्या। दरअसल पुरानी पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट होने के बाद सरकारी खजाने से पेंशन दी जाती थी लेकिन नई पेंशन योजना के तहत शेयर बाजार के हिसाब से नई पेंशन दी जाएगी. मतलब कर्मचारियों को नई पेंशन कितनी मिलेगी यह पहले से मालूम नहीं रहता। इसको लेकर लगातार देश भर में कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद केंद्र सरकार और अब राज्य सरकारों ने इस पर विचार करना शुरू कर दिया है।