Aug 23, 2026 Login

नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियानः नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

Drug-Free Uttarakhand Campaign: Nainital Police achieves major success! Two smugglers arrested with smack worth 27 lakh rupees, interrogation reveals significant facts

नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने नशामुक्त उत्तराखण्ड मिशन के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 27 लाख कीमत की 91.10 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी वन विभाग के जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से 2 तस्करों को 91.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान आनन्द सिंह रावत और रोहित थापा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक को पिंचू निवासी शक्तिफार्म सितारगंज, उधम सिंह नगर से खरीद कर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे। इस पूछताछ के बाद पुलिस अब पिंचू की तलाश कर रही है। एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को उक्त सराहनीय कार्य के 2,000 रूपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रोतेला, कांस्टेबल भानू प्रताप मौजूद रहे।