दिल्ली चुनावः अन्ना हजारे ने केजरीवाल को दिखाया ‘आइना’! बोले- उन्होंने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती हो रही है और अभीतक भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस बीच जैसे-जैसे तस्वीर साफ होने लगी वैसे ही आम आदमी पार्टी की हार तय मानी जा रही है। इसी बीच अन्ना हजारे ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को ‘आइना’ दिखाया है।उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने शराब की दुकानों पर फोकस किया और धन-अरविंद केजरीवाल ने शराब पर किया फोकसए धन और सत्ता में बह गएए दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारेदौलत के चक्कर में बह गए। इस बीच अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर कहा कि मैंने पहले से ही बता दिया था कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का आचार और विचार शुद्ध होना, जीवन कलंक रहित होना, जीवन में त्याग होना, अपने आप में अपमान सहने की क्षमता होना जरूरी है।
बता दें कि अन्ना हजारे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लोकपाल बिल की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। यही वह अन्ना आंदोलन था जहां से अरविंद केजरीवाल का नाम पूरे देश में सामने आया। उन्होंने अन्ना आंदोलन का समर्थन किया। बाद में वह राजनीति में आ गए। कहा जाता है कि अन्ना हजारे अरविंद केजरीवाल के राजनीति में जाने के खिलाफ थे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को मना भी किया था। जब वह नहीं माने तो अन्ना हजारे ने उनसे पल्ला झाड़ लिया। कई बार अन्ना हजारे ने सार्वजनिक तौर पर अरविंद केजरीवाल की समय-समय पर आलोचना करते रहे हैं।