बड़ी खबरः टैरिफ वॉर के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान! बोले- कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं...

Big news: Big statement by Defence Minister Rajnath Singh amid tariff war! Said- some people consider themselves the boss of the world...

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्य प्रदेश के रायसेन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद, भारत की तेज गति से हो रहे विकास और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बात की। उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई का जिक्र किया और कहा कि हमने भी तय किया कि हम किसी का धर्म पूछकर नहीं मारेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे तेज विकास करने वाला देश भारत है। कुछ लोग हैं जिनको भारत का विकास पसंद नहीं आ रहा है। खुद को ही दुनिया का बॉस समझ बैठे हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि भारत कैसे इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बहुतों द्वारा ऐसी कोशिश की जा रही है कि भारत में भारत के लोगों द्वारा जो चीज बनाई जा रही है वो अगर किसी दूसरे देश में जाए तो उन देशों में बनने वाली चीजों से महंगी हो जाए ताकि दुनिया के लोग उसे खरीदें ही ना। उन्होंने कहा कि भारत आज जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, एक दिन भारत दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनकर रहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां तक रक्षा क्षेत्र की बात है, आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब हम 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रक्षा वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं। यह भारत की ताकत है, यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात निरंतर बढ़ रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की और कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा लेकिन भारत ने आतंकियों का कर्म देखकर जवाब दिया।