Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: कांग्रेस को लगा झटका, मनीष खंडूरी बीजेपी में हुए शामिल! बोले- राहुल गांधी अच्छे इंसान, देश नेतृत्व की क्षमता केवल पीएम मोदी में!

Congress got a shock in Uttarakhand, Manish Khanduri joined BJP! Said- Rahul Gandhi is a good person, only PM Modi has the capability to lead the country!

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से एक दिन पहले इस्तीफा देने के बाद आज भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। वही मनीष खंडूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। राहुल गाँधी को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अच्छे इंसान, लेकिन देश नेतृत्व की क्षमता केवल पीएम मोदी में है।