Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

सीएम धामी कल पहुंचेंगे रुद्रपुर, तैयारियां हुई पूरी

CM Dhami will reach Rudrapur tomorrow, preparations completed

रुद्रपुर- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर उधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचेंगे.. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.. पुलिस प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं.. आपको बता दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल बुधवार को सुबह 11 बजे देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12 बजे अस्थाई हैलीपैड उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान रूद्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मुख्य बाजार रूद्रपुर से गॉधी पार्क तक रोड-शो एवं गॉधी पार्क में आयोजित ’’नारी शक्ति वंदन महोत्सव’’ में प्रतिभाग करने के साथ ही सरस मेले का शुभारंभ करेंगे। गांधी पार्क में कार्यक्रम में प्रतिभा करने के बाद मुख्यमंत्री 02.30 बजे रुद्रपुर पुलिस लाईन हैलीपैड से देहरादून के लिये रवाना हो जाएंगे।