Aug 23, 2026 Login

सीएम धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन,अनुशासन पर दिया जोर

CM Dhami Releases ‘Prayas: For a Better Tomorrow’ Souvenir; Emphasizes Discipline

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो व्यक्ति में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, जिसका सीधा प्रभाव कार्यकुशलता पर पड़ता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों और विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रकाशन कर्मचारियों को प्रेरित करने के साथ-साथ खेलों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। सीएम धामी ने आशा जताई कि “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका भविष्य में और अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी तथा स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।