जानिए अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर Kailash Vijayvargiya क्या बोले? मुख्यमंत्री धामी ने किया जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद
उत्तराखंड चुनाव की मतगणना अब लगभग पूरी होने वाली है लेकिन कई हॉट सीटों के नतीजे आ चुके हैं जो बहुत चौंकाने वाले हैं। हैरान कर देने वाली बात तो यह है की भाजपा और कांग्रेस के दोनों मुख्यमंत्री प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज भाजपा कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। पुराने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया किया और बताया कि कैसे कोरोना का हाल में भी 2 सालों तक उन्होंने गरीबों की चिंता करी। Pushkar Singh Dhami ने बताया कि कैसे 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सारे राजनीतिक मिथक टूट रहे हैं जैसे कि उत्तराखंड में यहां मिथक ताकि 5 साल तक सत्ता में रहने वाली सरकार वापस नहीं आ पाती लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह मिथक भी उत्तराखंड में अब टूट गया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना, उन्होंने नरेंद्र मोदी और भाजपा को इस मौके प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।
इसके बाद बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता Kailash Vijayvargiya ने सबसे पहले तो मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को बधाई देते हुए बताया कि कैसे पीएम मोदी और पार्टी ने जो धामी को काम दिया था वो उन्होंने पूरा किया है। Kailash Vijayvargiya से जब यह पूछा गया कि अब उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा क्योंकि Pushkar Singh Dhami अपने क्षेत्र खटीमा से चुनाव हार चुके हैं, तो इस पर Kailash Vijayvargiya ने जवाब दिया कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां निर्णय की अब अगला मुख्यमंत्री कौन होगा या विधायकी बैठक में लिया जाएगा और और नाम फिर पार्लियामेंट्री बोर्ड में भेजा जाएगा जिसके बाद इसका निर्णय होगा।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की हार में भितरघात के आरोप पर Kailash Vijayvargiya ने कहा कि यह सब फिजूल की बात है।