Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

कैबिनेट बैठक: उत्तराखंड में अब वर्चुअल भी हो सकेगी जमीन की रजिस्ट्री! धामी कैबिनेट के कई अहम फैसले

Cabinet meeting: Land registry can now be done virtually in Uttarakhand! Many important decisions of Dhami cabinet

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सोमवार को कैबिनेट हुई। कैबिनेट से पहले तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में गौरा देवी के बचे गए अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगा पैसा दिए जाने सहित 13 प्रस्ताव पारित हुए। इस दौरान निवेशक सम्मेलन को लेकर भी चर्चा

पहले तीन बिंदुओं पर चर्चा
सिलक्यारा में मदद पर पीएम मोदी को धन्यवाद संदेश भेजा जाएगा
राज्य में जीत पर बधाई
राष्ट्रीय खेलों के लिए भी धन्यवाद

ये प्रस्ताव हुए पारित

नंदा देवी कन्या धन योजना के तहत छूटे हुए लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। करीब 52 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली। गोविंद बल्लभ पंत, श्रीनगर को जमीन निशुल्क दिए जाने पर सहमति। नागरिक उड्डयन विभाग के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में हेलीपैड बनाने के लिए लोगों के निजी जमीनों को लेने के लिए बनाई गई नीति पर मंत्रिमंडल की मंजूरी। इसके तहत लीज और खुद बनाने पर करीब 50 फीसदी सब्सिडी की व्यवस्था की गई है। उत्तराखंड न्याय सेवा नियमावली में संशोधन किया गया। उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन किया गया। ग्रामीण निर्माण विभाग के तहत जिन मार्गों को पीएमजीएसवाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन मार्गों को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 559 विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जाएगा। इसमें 240 करोड़ रुपए खर्च होगा.वित्त विभाग के तहत वर्चुअल रजिस्ट्री को मंजूरी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में 100 एमबीबीएस प्रशिक्षु को मंजूरी। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में 100 प्रशिक्षु एमबीबीएस को मंजूरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत विद्यालयों में खाली पदों को भरने के लिए प्रतिवेदन के आधार पर शिक्षक रखे जाएंगे। करीब 1500 लोग भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश के समय से तैनात आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों की तदर्थ सेवाओं को अर्हकारी सेवा के रूप में विनियमितीकरण करने को मंजूरी। उत्तराखंड सूचना प्रौद्योगिकी (परिवहन विभाग में इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड दाखिल, सृजित एवं जारी करने का यूजर चार्ज) (संशोधन) नियमावली, 2023 को मिली मंजूरी। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के संरचनात्मक ढांचे के पुर्नगठन को मिली मंजूरी। 

 
बैठक में रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानसभा, सचिवालय समेत सभी निदेशालयों के निर्माण के लिए मास्टर प्लान के अलावा सर्विस सेक्टर पॉलिसी और कर्मचारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न नियमावली के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। 

वहीं आठ और नौ दिसंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट डेस्टिनेशन उत्तराखंड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्य में जुटे लोगों से मुलाकात भी की।दूसरी तरफ पांच राज्यों की विधानसभा के चुनावी नतीजे से उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा का आत्मविश्वास बढ़ा है। मध्यप्रदेश और राजस्थान सरीखे बड़े राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार जीत हुई है। भाजपा के तीन राज्यों में सत्ता हासिल करने से प्रदेश में भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर आम कार्यकर्ताओं के चेहरे चमक उठे हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे संगठन को यह जीत नई ऊर्जा देगी। भाजपा की ही नहीं विपक्षी दल कांग्रेस की भी पांचों राज्यों के विधानसभा नतीजों पर निगाह लगी थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान और मध्यप्रदेश की जिन नौ विधानसभा सीटों पर प्रचार किया, वहां भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। धामी ने दोनों राज्यों में इन सभी विधानसभा चुनाव में रोड शो और चुनावी जनसभाएं की। राजस्थान में सांगनोर से भजन लाल शर्मा, झोटवाड़ा से राज्यवर्द्धन राठौर, विराटनगर से कुलदीप, सांगोद से हीरालाल नागर, रामगंजमंडी से मदन दिलाव और डग से कालूराम विजयी रहे। मध्यप्रदेश में धामी इंदौर दो, खुरई और सागर विधानसभा सीट पर प्रचार किया। इन तीनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली। धामी ने दोनों राज्यों में नौ विधानसभा सीटों पर प्रचार किया जहां पार्टी को जीत मिली।