Aug 19, 2026 Login

Breaking! The Kashmir Files पर Harish Rawat ने दिया बड़ा बयान, मुजफ्फरनगर कांड को किया याद

Breaking! Harish Rawat made a big statement on The Kashmir Files, remembered the Muzaffarnagar incident

भारत की राजनीति में बॉलीवुड फ़िल्में अक्सर राजनीति गर्म करने का कार्य करती रही है लेकिन विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित The Kashmir Files इस उद्धारण को एक अलग ऊंचाइयों पर ले जा रही है। 

 

जहां भाजपा इश्क फिल्म को हर तरीके से प्रमोट करके कश्मीरी हिंदुओं के दर्द को बयान करने की कोशिश कर रही है तो वहीं कांग्रेस में कई लोगों ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म की वजह से समाज में और खाई बढ़ेगी।

 

एक तरफ देश में जहां ज्यादातर कांग्रेसी इस फिल्म के खिलाफ खड़े हो रहे हैं तो वही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat ने एक अलग लाइन पकड़ते हुए यह कहा है कि कश्मीर फाइल्स का एक कथानक है इस पर राजनीतिक विवाद की गुंजाइश नहीं है। 

 

 कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार को याद करते उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा,"1990 में कश्मीर में बर्बरतापूर्ण अत्याचार घटित हुआ। जिस तरीके से कश्मीरी पंडितों को चुन-चुन करके मारा गया, नरसंहार हुआ, महिलाओं पर अत्याचार हुये, उनको अपने घर-गांव, अपनी उस प्यारी-प्यारी मातृभूमि को छोड़ना पड़ा जिसकी स्मृतियां आज भी उनके मानस में अंकित हैं। कश्मीर फाइल्स, उसका एक कथानक है, इस पर राजनीतिक विवाद की गुंजाइश नहीं है। मैं उस समय संसद में था और हमने निरंतर इन घटनाओं को उठाया‌। तत्कालीन गवर्नर जगमोहन जी की गलत नीतियों, तत्कालिक केंद्र सरकार जिसमें मुफ्ती मोहम्मद सईद गृहमंत्री थे, उनकी ऐतिहासिक भूलों पर बहुत कहा गया। दुर्दांत आतंकवादियों को छोड़ा गया। बी.पी. सिंह जी की सरकार थी, भारतीय जनता पार्टी का उस सरकार को समर्थन हासिल था। मुझे याद है कांग्रेस पक्ष की तरफ से चुनौती देते हुए कहा गया था कि आप ऐसी निकम्मी सरकार से जो कश्मीरी ब्राह्मणों के नरसंहार को नहीं रोक पा रही है, उससे समर्थन वापस लीजिये। 

 

उत्तराखंड वासियों और कश्मीरी पंडितों के दर्द को एक सा बताते हुए Harish Rawat ने कहा,"कहीं न कहीं पर आतंकवाद का जो नया स्वरूप कश्मीर में देखने को मिला है, उसको समझने में चूक हुई है। हम उत्तराखंड के लोगों ने भी मुजफ्फरनगर में इसी तरीके का एक दर्द पूर्ण भयावह अत्याचार को झेला है, जब सत्ता ही हम पर टूट पड़ी थी। दर्द पूर्ण पृष्ठ भुलाये जा सकते हैं, उत्तराखंड को राज्य मिला और हमने उस दर्द को अपनी छाती में सजो लिया और आगे की तरफ देखा।"

 

 The Kashmir Files देशभर में सुर्खियां बटोर रही है, लोग इस मूवी को देखने के लिए थिएटर की तरफ उमड़ रहे हैं और थिएटर के बाहर निकलने के बाद रो भी रहे हैं।