Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी! यहां खेत में मिले हजारों साल पुराने हथियार, लिंक में पढ़ें मुंबई पुलिस को कौन सा डर सता रहा?

breaking, big breaking, uttarakhand breaking, weather, uttarakhand weather, big news, prime minister narendra modi, rahul gandhi,

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24x7 गुड़ मॉर्निंग इंडिया के साथ आज के प्रमुख कार्यक्रमों व बड़ी खबरें लेकर प्रस्तुत है। प्रमुख कार्यक्रमों की बात करें तो आज राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को समर्थन के फैसले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की मीटिंग होगी। वहीं आज उद्धव सरकार पर आए संकट के बीच शिवसेना ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, केरल के वायनॉड में SFI एक्टिविस्ट में राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ की। राहुल वायनाड से सांसद हैं। SFI रूलिंग पार्टी CPI(M) की स्टूडेंट विंग है। SFI के सदस्य जंगलों के आसपास बफरजोन बनाने के मुद्दे पर राहुल गांधी की चुप्पी से नाराज हैं। राज्य सरकार ने हमले की जांच ADGP रैंक के अधिकारी को सौंपी है। साथ ही एक DSP को सस्पेंड कर दिया है।

उधर यूपी के मैनपुरी में एक खेत में टीले की खुदाई कराते वक्त पुराने हथियारों का बक्सा मिला है। इसमें तीर कमान, कटारी और छुरियां शामिल हैं। इनकी लंबाई 4 फीट तक है। इससे लग रहा है कि ये लड़ाई में इस्तेमाल किए जाते होंगे। हथियार 4 हजार साल पुराने यानी ताम्र पाषाण युग के बताए जा रहे हैं। आगरा और दिल्ली पुरातत्व विभाग की टीम ने हथियारों को कब्जे में ले लिया है।

इधर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के मामले में बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा की आज मुंबई पुलिस के सामने पेशी होगी। मुंबई पुलिस ने उन्हें 25 जून को पाइधोनी थाने में पेश होने के लिए तलब किया था। पुलिस का यह समन नूपुर के बयान की जांच और रिकॉर्डिंग के संबंध में हैं। पुलिस ने इससे पहले रजा अकादमी की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि नूपुर शर्मा कई दिनों से लापता हैं।

उधर समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व सीएम रुटीन चेकअप के लिए मेदांता अस्पताल गए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच वायुसेना ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। वायुसेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके तहत पात्र उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in पर पांच जुलाई शाम 5 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। परीक्षा 24 जुलाई को होगी। इसके लिए सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण होगा। वहीं नौसेना के लिए ऑनलाइन विंडो शनिवार को खुलेगी।

उधर महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। दरअसल, इस बात का डर है कि शिव सैनिक पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सड़कों पर उतर सकते हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

उत्तराखंड की खबरों की बात करें तो पीजीआई चंडीगढ़ की पीडियाट्रिक पल्मनोलॉजी सेंटर और टेलीमेडिसिन विभागाध्यक्ष मीनू सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की नई निदेशक नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। 

प्रदेश में मौसम बहुत जल्द करवट बदलेगा। बीते तीन दिन से वर्षा का सिलसिला थमा हुआ है। ऐसे में तापमान भी बढ़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। इस दौरान कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।