सिस्टम की मारः सीएम सर की क्लास में छात्रा ने खोली भ्रष्टाचार की पोल! खेल व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कांग्रेस बोली- ये है धामी सरकार... डिलीट करवाए सभी वीडियो

Blow to the system: A female student exposed corruption during CM Sir's session! She raised serious questions about the sports administration; Congress remarked, "This is the Dhami government..." All

देहरादून। इसे युवाओं की चिंता कहें या फिर ‘जेन जी’ को साधने वाला स्टंट! जो भी हो इन दिनों सियासत के पन्ने ‘जेन जी’ के नाम से पलटे जा रहे हैं। एक तरफ जहां लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी युवा और छात्रों के मुद्दे पर लगातार एग्रेसिव मूड में नजर आ रहे हैं, वहीं सत्ता पक्ष जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद युवा वर्ग को साधने में जुटा हुआ है। हालात ये हैं कि भाजपा के लोग बिना होमवर्क के युवाओं को साधने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ जगहों पर यही हड़बड़ी भाजपा की किरकिरी करवा रही है। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तराखण्ड में उस समय सामने आया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के एक प्रोग्राम में शिरकत कर रहे थे। 

दरअसल, सीएम धामी विद्यार्थियों से बात कर रहे थे, तभी एक छात्रा ने खेल के क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी। छात्रा की बात सुनकर सीएम सर की क्लास में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। अब इस पूरे मामले ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। बच्ची के मुताबिक बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद इंटरनेशनल लेवल पर खेलने के लिए उससे डेढ़ लाख की डिमांड की गई, लेकिन इतना पैसा नहीं होने पर वह इंटरनेशनल लेवल पर नहीं खेल पाई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची अपनी व्यथा बता रही है और सीएम धामी बच्ची को बैठने के लिए कह रहे हैं। हालांकि बाद में छात्रा ने एक दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सफाई दे रही है और बता रही है कि वह उस कार्यक्रम में अपनी पूरी बात नहीं रख पाई थी। 

पहले वीडियो में छात्रा सीएम धामी से कहती है, ‘‘सर मैं लोकल नेशनल खेलने गई थी, वहां मेरा गोल्ड मेडल आया था। वहां से मेरा इंटरनेशनल के लिए सलेक्शन हुआ था। सर, लेकिन वहां पर पैसे मांग रहे थे। डेढ़ लाख रुपये मांग रहे थे, तो जिस वजह से मैं इंटरनेशनल खेलने नहीं जा सकी। इस पर सीएम धामी प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं, ‘अच्छा ठीक है, बेटा’ बैठ जाओ’’। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

हांलाकि वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने एक अपना एक दूसरा वीडियो पर्सनली बनाकर शेयर किया है, जिसमें उसने इस घटनाक्रम का जिक्र किया है। छात्रा ने अपने वीडियो में कहा, ‘‘गुड आफ्टरनून। मैं सिया, गर्ल्स स्कूल में 12वीं की छात्रा हूं। मैं 10 तारीख को सीएम सर के प्रोग्राम में गई थी, जहां पे मैं अपनी पूरी बात रख नहीं पाई। इसलिए अब रख रही हूं। मैं नेशनल खेलने जम्मू गई थीं, जहां से मेरा इंटरनेशनल के लिए सलेक्शन हुआ था, रोमानिया में क्वॉनकीडो का। जहां से फेडरेशन मुझे 1 लाख 70 हजार रुपये दे रही थी। बाकी का खर्चा मुझे करना था और बाकी मैंने स्कूल में किसी को बताया नहीं। जिसके कारण में नहीं जा सकी।

फिलहाल ये मामला सोशल मीडिया पर खासा छाया हुआ है और लोग इसपर सरकार की नाकामी और कथित भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं छात्रा का सफाई वाला वीडियो देखकर लोग सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर होता नजर आ रहा है। विपक्ष का आरोप है कि इस घटनाक्रम के बाद भाजपा ने पूरा लाइव वीडियो डिलीट कर दिया और सारे वीडियो डिलीट करवा दिए। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक टीवी चैनल के लाइव डिबेट शो में इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि धामी सरकार ने लाइव वीडियो ही डिलीट करवा दिए।