नैनीताल क्लब में भाजपाइयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भाजपा परिवार ने अपने संस्थापक, प्रेरणास्रोत और वैचारिक अधिष्ठान स्वर्गीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रदेश भर में विचार गोष्ठियों आयोजन किया गया। वही नैनीताल मंडल भाजपा ने महान राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। विधायक सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। और डॉ. मुखर्जी के संघर्ष, धारा 370 के विरोध और भारतीय जनसंघ की स्थापना पर प्रकाश डाला गया। उनके एक देश में दो प्रधान,दो विधान और दो निशान नहीं चल सकते' के नारे को राष्ट्रवाद की पहचान बताया गया।
इस दौरान ने विधायक सरिता आर्य बताया कि जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्र नायक और भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती आज प्रदेशभर में मनाई गई। इस अवसर पर मंडल स्तर पर पार्टी द्वारा गोष्ठियों का आयोजन किया गया जिसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। जिसमें उन्हें पुष्पांजलि देते हुए, उनके बताए रास्ते पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया गया। उन्होंने कश्मीर को लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्राणोत्सर्ग को याद करते हुए कहा, वे देश के किसी भी नए विभाजन के लिए किसी कीमत पर तैयार नहीं थे। जब तत्कालीन नेहरू सरकार की दूरदर्शिता के कारण कश्मीर के लिए अलग पीएम, झंडा और संविधान को स्वीकारा गया। तब वहां जाने के लिए वीजा परमिट के तत्कालीन कानून का उन्होंने उल्लंघन किया और अपने प्राणों का बलिदान देकर देश विभाजन वाले इस काले कानून को समाप्त करवाया। उनकी इसी नीति पर आगे बढ़ते हुए पीएम मोदी की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर वहां अमन चैन की वापसी की है। आज राष्ट्रवाद की जिस विचारधारा के संरक्षण में विकसित भारत का निर्माण हो रहा है वह डॉक्टर मुखर्जी की ही देन है।
कार्यक्रम में मनोज जोशी (सलाहकार मंडी परिषद उत्तराखंड), आशीष बजाज, विमला अधिकारी, भारत सिंह मेहरा (कार्यालय मंत्री), कमल जोशी (आईटी संयोजक), अरविंद पडियार (वरिष्ठ कार्यकर्ता), दयाकिशन पोखरिया, भगवत रावत (सभासद), गजाला कमाल (सभासद), राहुल नेगी (पूर्व छात्र संघ सचिव), रोहित जोशी, अतुल पाल, पंकज बर्गली, पंकज भट्ट, विक्रम राठौर, विक्रम रावत, भूपेंद्र बिष्ट और पंकज साह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।