Awaaz24x7-government

उत्तराखण्डः पंतनगर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह! श्री अन्न महोत्सव का किया शुभारंभ, मिलेट्स को बताया सुपर ग्रेन्स

Uttarakhand: Governor Gurmeet Singh reached Pantnagar! Inaugurated Shri Anna Mahotsav, called millets super grains

रुद्रपुर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) आज पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री अन्न महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कुलपति डॉ. चौहान ने राज्यपाल को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और पशु चिकित्सा प्राथमिक उपचार किट वितरित किए गए। राज्यपाल ने मिलेट्स का लोगो व पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। उन्होंने श्री अन्न महोत्सव में लगे स्टालों का निरीक्षण किया और गांधी हॉल जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और मन ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। उन्होंने मिलेट्स को सुपर ग्रेन्स बताते हुए स्वास्थ्य और किसानों की आय बढ़ाने में उपयोगी बताया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु श्रीअन्न उत्पादन के लिए उपयुक्त है। उन्होंने झंगोरा, मंडुआ, रामदाना जैसे अनाज को परंपरा और पोषण का संगम बताया।