Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

बिहार में देवभूमि का नाम शर्मशार! नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar's name is shamed! Minor gang-raped, two accused from Uttarakhand arrested

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले से नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। हांलाकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो उत्तराखण्ड के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीती रात नाबालिक बच्ची को गांव से ही दोनों आरोपी उठा कर दूर ले गए और फिर बारी-बारी से हैवानियत की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले गई, जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया। पीड़िता और उसके परिवार वाले घटना के बाद से सदमे में हैं। पुलिस के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म मामले में ग्रामीणों की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दोनों उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रहने वाले हैं तथा हार्वेस्टर चलाने शिवसागर आए हुए थे। सुनसान रास्ते में अकेली लड़की पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।