Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Big Breaking: किच्छा-सिरौली कलां नगर पालिका चुनाव! 7 अक्टूबर को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

Major Breaking News: Kichha-Sirauli Kalan Municipal Council Elections! The fate of the candidates will be revealed on October 7.

रुद्रपुर। किच्छा-सिरौली कलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर बुधवार को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।  बता दें कि किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका के लिए 22 सितंबर को मतदान कराया गया था। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतगणना 24 सितंबर को प्रस्तावित थी लेकिन कानून व्यवस्था से जुड़े कारणों के चलते मतगणना स्थगित कर दी गई थी। मतदान के बाद दोनों निकायों की मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई हैं और प्रत्याशी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मतगणना स्थगित होने के बाद यह मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंचा था। मतगणना जल्द कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त समय की मांग की गई थी। सरकार की ओर से मतगणना तत्काल कराने में आने वाली कानून व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों और अन्य कारणों का हवाला देते हुए समय मांगा गया था। हाईकोर्ट ने मतगणना कराने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जिसपर आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया।