नैनीताल: हनुमान अंश की सफलता के बाद कैंची धाम पहुंची फिल्म की पूरी टीम! मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या ने बाबा नीब करौरी महाराज के दरबार में टेका माथा
नैनीताल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता से उत्साहित फिल्म की टीम सोमवार सुबह कैंची धाम पहुंची। मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या समेत पूरी टीम ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी भीड़ देखने को मिली। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की रिलीज के बाद कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच सोमवार को फिल्म की टीम खुद बाबा नीब करौरी महाराज के दरबार पहुंची। मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या समेत टीम के सदस्यों ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। टीम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। फिल्म की सफलता के बाद टीम का कैंची धाम पहुंचना खास माना जा रहा है। इससे पहले फिल्म रिलीज के बाद कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने से क्षेत्र में भीड़ और यातायात का दबाव भी देखने को मिला था।