Awaaz24x7-government

बड़ी खबरः 9 महीने बाद जेल से रिहा हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप! बाहर निकलते ही कसा तंज, बिहार में कंस की सरकार

Big news: YouTuber Manish Kashyap released from jail after 9 months! Taunted as soon as he came out, Kansa's government in Bihar

नई दिल्ली। यूट्यूबर मनीष कश्यप को 9 महीने बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। पटना हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा किया गया है। बता दें कि मनीष को बिहार की बेऊर जेल में रखा गया था। 9 महीने बाद मनीष को जेल से रिहाई मिली है। मनीष को पहले तमिलनाडु ले जाया जाना था, मगर पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद बिहार में ही रखा गया। मनीष कश्यप ने पटना की बेऊर जेल से निकलते ही बिहार सरकार पर निशाना साधा। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में कंस की सरकार चल रही है। मनीष ने अपनी गाड़ी के आगे भारी भीड़ देखकर कहा कि यहां सभी को सुरक्षा मिल जाती है, लेकिन हमारे लिए रोड ही खाली करवा दीजिए। मनीष ने अपने आगे चल रहे लोगों से कहा कि आगे बढ़ने दीजिए, वर्ना ये लोग मुझ पर फिर कोई केस कर देंगे। दरअसल, 12 मार्च 2023 को हथकड़ी पहने एक व्यक्ति की ट्रेन में यात्रा करते हुए वीडियो अपलोड की गई थी, इसी मामले में मनीष के खिलाफ FIR हुई थी। मनीष पर आरोप लगाया गया था कि सार्वजनिक भावनाओं को भड़काया है। इसके लिए वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आईपीसी और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की थी। इस केस में पटना हाईकोर्ट ने मनीष कश्यप को सशर्त नियमित जमानत दी।