बड़ी खबरः दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखण्ड पहुंचे संघ प्रमुख! पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

Big news: RSS chief arrives in Uttarakhand for a two-day visit! Will interact with ex-servicemen

देहरादून। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार देर शाम राजधानी देहरादून पहुंचे। वह आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत दो दिन तक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. भागवत पहले प्रमुख जनों के संवाद में शामिल होंगे, जो रविवार को दोपहर दो बजे से नींबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है। कार्यक्रम से मंत्री, विधायकों के साथ ही आरएसएस के कार्यकर्ताओं को भी अलग रखा गया है। दूसरे दिन होने वाले संवाद में पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। दोनों ही दिन करीब एक-एक हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार देर शाम तिलक रोड स्थित जन कल्याण व्यास में डॉ. भागवत पहुंचे।