Awaaz24x7-government

बड़ी खबरः सिडनी के बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग! चीख-पुकार के बीच मची भगदड़, 10 लोगों की मौत की खबर?

Big news: Rapid firing at Sydney's Bondi Beach! A stampede erupts amid screams and cries, with 10 people reportedly dead?

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां सिडनी शहर में स्थित बोंडी बीच पर रविवार को दो बंदूकधारियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबरों के अनुसार न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस सेवा को शाम करीब स्थानीय समयानुसार 6ः45 बजे बोंडी बीच पर कई लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली। एंबुलेंस अधिकारियों ने बताया कि कई घायलों का इलाज मौके पर ही किया गया, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार बोंडी बीच से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और फिलहाल पूरे इलाके में सघन सुरक्षा अभियान जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बोंडी बीच और आसपास के इलाकों से दूर रहें। जो लोग मौके पर मौजूद हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है। पुलिस ने अफवाहें न फैलाने की चेतावनी दी है और कहा कि अन्य जगहों पर कोई घटना नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के कार्यालय ने कहा कि वे स्थिति से अवगत हैं और लोगों से पुलिस निर्देशों का पालन करने को कहा। न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिस मिन्स ने इसे ष्गंभीर रूप से परेशान करने वालाष् हादसा बताया है। पुलिस जांच कर रही है और अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर अपडेट किया जाएगा।