एपस्टीन फ़ाइल्सः दुन‍िया के सबसे घ‍िनौने कामों का कच्‍चा च‍िट्ठा! महिला ने बयां की आईलैंड की खौफनाक दास्तान, एक फेमस पीएम मुझे नोचता था...

The Epstein Files: A raw account of the world's most heinous crimes! A woman recounts the horrific story of her island life, saying, "A famous Prime Minister used to scratch me..."

नई दिल्ली। एपस्टीन फ़ाइल्स ने दुनियाभर में सनसनी मचाई हुई है, अमेरिकी फाइनेंसर जेफ्री एपस्‍टीन और उनकी पार्टनर घ‍िसलेन मैक्‍सवेल से जुड़े यौन तस्‍करी के मामलों से जुड़ी फाइल में दुन‍िया के सबसे घ‍िनौने कामों का कच्‍चा च‍िट्ठा है। इस फाइल्‍स में ऑडियो-वीड‍ियो रिकॉर्डिंग, ईमेल और सीक्रेट डॉक्‍युमेंट्स शामिल हैं, जिनमें दुनिया की प्रमुख हस्‍त‍ियों का नाम सामने आ रहा है। वर्जीनिया ज्यूफ्रे की आत्मकथा  'Nobody’s Girl' उनकी मृत्यु के बाद प्रकाशित हुई। 25 अप्रैल 2025 को उनकी मौत के छह महीने बाद जैसे ही यह किताब सामने आई, इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। किताब ने न सिर्फ उनके साथ हुए अत्याचारों को दुनिया के सामने लाया बल्कि उन ताकतवर व्यक्तियों का चेहरा भी दिखाया, जिनके बीच उन्हें बार-बार उधार भेजा जाता था। किताब की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ज्यूफ्रे ने दावा किया कि एक ‘फेमस पीएम’ ने उनके साथ क्रूरता से रेप किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस खुलासे ने दुनिया में हलचल मचा दी है। हालांकि किताब में उस शख्स का नाम सामने नहीं आया। अमेरिकी संस्करण में उसे प्रसिद्ध प्रधानमंत्री कहा गया है, जबकि ब्रिटिश संस्करण में पूर्व मंत्री। यह अंतर मामले को और रहस्यमय बना देते हैं। ज्यूफ्रे ने विस्तार से बताया है कि वे अपने अनुभव इसलिए लिख रही हैं ताकि उस भयावह दौर को दुनिया समझ सके, जिसे उन्होंने सालों तक झेला। उनके अनुसार एपस्टीन और उसका सर्कल उन्हें बार.बार अमीर और ताकतवर लोगों के बीच भेजता था। वहां उन पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार किए जाते थे। कई बार उनका गला दबाया गया, उन्हें पीटा गया और खून तक निकल आया। 

एपस्टीन आईलैंड  पर सबसे बर्बर हमला
ज्यूफ्रे ने सबसे खतरनाक घटना का जिक्र कैरेबियन स्थित एपस्टीन आईलैंड से किया है। किताब में वे लिखती हैं कि उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के पास भेजा गया जिसने उन पर अब तक का सबसे बर्बर हमला किया। वह बार-बार उनका गला दबाता, उन्हें बेहोश कर देता और उनकी जान के डर पर हंसता था। ज्यूफ्रे कहती हैं कि वे उससे दया की भीख मांगती थीं, लेकिन इससे वह और अधिक हिंसक हो जाता था। इस घटना के बाद ज्यूफ्रे ने एपस्टीन से रोते हुए विनती की कि उन्हें दोबारा उस शख्स के पास न भेजा जाए, लेकिन एपस्टीन का जवाब था ऐसा कभी-कभी हो जाता है।