Awaaz24x7-government

Big Breaking: शाहजहांपुर में बाढ़ का कहर! मदद को उतरी सेना, नौ लोगों की डूबकर मौत

Big Breaking: Flood havoc in Shahjahanpur! Army came to help, nine people drowned

पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश और बांधों से छोड़ा गए पानी ने मंगलवार रात शाहजहांपुर शहर में तांड़व मचाया। इस दौरान शहर के 20 से अधिक मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 20 हजार लोग इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी। वहीं एनडीआरएफ ने भी मोर्चा संभाला। लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिले बुधवार को भी बाढ़ से बेहाल रहे। बृहस्पतिवार को भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। चार जिलों में बाढ़ के पानी में डूबकर नौ लोगों की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा पांच लोगों की जान गई। बरेली में दो और पीलीभीत में एक व्यक्ति की मौत हुई। बदायूं में मोपेड के साथ एक युवक डूब गया। बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बिजली का संकट खड़ा हो गया। वहीं, लोग छतों पर आसरा लिए हुए हैं, वे खाने को भी तरस रहे हैं। हालांकि प्रशासन बाढ़ पी़ड़ितों की हर संभव मदद का दावा कर रहा है। शाहजहांपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गर्रा और खन्नौत नदियों का पानी बुधवार को शहर में घुस गया। यह शहर इन्हीं दो नदियों के बीच बसा हुआ है। मंगलवार रात अचानक जलस्तर में वृद्धि हुई। इससे अक्षरधाम कॉलोनी में पानी भर गया। रात में यहां के 25 परिवारों को किसी तरह निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।