Awaaz24x7-government

Big Breaking: पुलिस लॉकअप में जीजा-साली ने किया सुसाइड! आक्रोशित भीड़ ने थाने में लगाई आग, देखते ही देखते सुलग उठा क्षेत्र

Big Breaking: Brother-in-law and sister-in-law commit suicide in police lockup! Angry mob set fire to the police station, the area caught fire in no time

नई दिल्ली। बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां अररिया स्थित ताराबाड़ी थाने के हाजत में जीजा-साली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस हिरासत में जीजा-साली के आत्महत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने थाने में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस ने आक्रोशित भीड़ से आत्मरक्षा में फायरिंग की। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल गुरुवार की रात ताराबाड़ी थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी जीजा को पकड़ा था, जहां दोनों ने देर रात थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जीजा-साली के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने थाने को घेर लिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। भीड़ की ओर से पुलिसकर्मियों पर किया गया पथराव में कई कर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में भीड़ पर 5-6 राउंड फायरिंग की है। इसकी भी जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग से हुई मौत के मामले में भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।