बार एसोसिएशन नैनीताल 2026-27:नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल,जिला जज दिलाएंगे शपथ, सांसद अजय भट्ट होंगे मुख्य अतिथि!

Bar Association Nainital 2026-27: Swearing-in Ceremony for the New Executive Committee Tomorrow; District Judge to Administer the Oath, MP Ajay Bhatt to Serve as Chief Guest!

नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की वर्ष 2026-27 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निवर्तमान सचिव दीपक रुवाली ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह बार भवन परिसर में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। इस दौरान जिला जज नैनीताल द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
समारोह में अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि नैनीताल की पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी।
गौरतलब है कि 1 अप्रैल को संपन्न हुए चुनाव के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण बिष्ट, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, सचिव संजय सुयाल, संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी समेत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीरज कुमार, बिलाल अहमद, प्रेमा आर्या और तारा आर्या शपथ ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी तथा पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह मौनी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को नई टीम से काफी अपेक्षाएं हैं। उन्होंने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी और बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी।