Aug 23, 2026 Login

दुस्साहसः बनभूलपुरा में बर्खास्त कर्मचारी के घर से मिला अवैध हथियारों का जखीरा! प्रतिबंधित एके-47 के कारतूस भी बरामद

Audacity: A cache of illegal weapons was found at the home of a dismissed employee in Banbhulpura! Restricted AK-47 cartridges were also recovered.

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यहां ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के तहत चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान शिक्षा विभाग के एक बर्खास्त कर्मचारी के घर से दो तमंचे और 17 अवैध कारतूस और एक प्रतिबंधित एके-47 का कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का तमंचा दो कारतूस, 12 बोर का तमंचा व चार कारतूस, साथ ही 7.62 एमएम का कारतूस और 7.65 एमएम के 10 कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट और 7/25(1-क) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसके खिलाफ थाना मुखानी में पूर्व में पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। उस मामले में उसे सात वर्ष की सजा सुनाई गई थी। मामला वर्तमान में उच्च न्यायालय में अपील पर है, फिलहाल बरामद असलहों के स्रोत की जांच जारी है। अवैध तमंचा और प्रतिबंधित कारतूस रखने वाला मोबिन खान पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है। इसके चलते उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद से बर्खास्त किया गया था।