ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

अंकिता भंडारी केसः आक्रामक हुई कांग्रेस! महिला कार्यकर्ताओं ने ऋतु खंडूड़ी का आवास किया कूच, हरिद्वार में धरने पर बैठे हरीश रावत! उर्मिला सनावर की बढ़ सकती है मुश्किल

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-12-29 18:00:54
Prefer us on
उत्तराखण्ड में अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड मामला गरमाया हुआ है और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल इस मामले में भाजपा को घेर रहे हैं।
अंकिता भंडारी केसः आक्रामक हुई कांग्रेस! महिला कार्यकर्ताओं ने ऋतु खंडूड़ी का आवास किया कूच, हरिद्वार में धरने पर बैठे हरीश रावत! उर्मिला सनावर की बढ़ सकती है मुश्किल

अंकिता भंडारी केसः आक्रामक हुई कांग्रेस! महिला कार्यकर्ताओं ने ऋतु खंडूड़ी का आवास किया कूच, हरिद्वार में धरने पर बैठे हरीश रावत! उर्मिला सनावर की बढ़ सकती है मुश्किल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखण्ड में अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड मामला गरमाया हुआ है और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल इस मामले में भाजपा को घेर रहे हैं।
  • इसी क्रम में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की चुप्पी साधे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
  • साथ ही यमुना कॉलोनी स्थित ऋतु खंडूड़ी के सरकारी आवास घेराव करने निकली।
  • हांलाकि पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

देहरादून। उत्तराखण्ड में अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड मामला गरमाया हुआ है और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल इस मामले में भाजपा को घेर रहे हैं। इसी क्रम में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की चुप्पी साधे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही यमुना कॉलोनी स्थित ऋतु खंडूड़ी के सरकारी आवास घेराव करने निकली। हांलाकि पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इससे नाराज कांग्रेस की महिलाएं सड़क पर धरने में बैठ गईं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार में डीएम कैंप ऑफिस पर धरना दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा यह कहा करती है कि उत्तराखंड में मातृशक्ति के कारण बीजेपी सत्ता में आई है, लेकिन आज इसी प्रदेश की एक बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए महिलाओं को सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है। ज्योति रौतेला ने कहा कि आज कांग्रेस की महिलाओं को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के आवास के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा है, लेकिन आने वाले समय में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट के आवास का भी घेराव किया जाएगा। 

हरिद्वार में धरने पर बैठे हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर हरिद्वार में धरना प्रदर्शन किया। देवपुरा स्थित डीएम कैंप ऑफिस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक अनुपमा रावत, विधायक रवि बहादुर, वीरेंद्र रावत समेत तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उर्मिला सनावर पर 4 मुकदमे दर्ज, अब एसआईटी करेगी जांच
अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड मामले में सनसनीखेज दावे करने वालीं फिल्म एक्ट्रेस उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ हरिद्वार जिले के अलग-अलग थाने और कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज किए हैं। यह मुकदमे ज्वालापुर कोतवाली के साथ बहादराबाद थाने में दर्ज हैं। हाल में ही बहादराबाद थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमें उर्मिला के साथ पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नाम भी शामिल है। वहीं अब चारों मुकदमों की जांच एसआईटी करेगी। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25