गजबः बदहाल हुआ 22 करोड़ की लागत से बना वेलोड्रम! 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान कराया गया था निर्माण, पांच माह में ही खुली दावों की पोल

Amazing: The velodrome built at a cost of 22 crores is in a bad shape! It was constructed during the 38th National Games, but the claims were exposed in just five months

रुद्रपुर। उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया था। राष्ट्रीय खेलों के लिए ऊधम सिंह नगर जिले में मनोज सरकार स्टेडियम में 22 करोड़ से अधिक की लागत से वेलोड्रम का निर्माण कराया गया था। उस समय दावा किया गया था कि इस वेलोड्रम का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर कराया गया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन हुए पांच महीने भी नहीं हुए हैं, उससे पहले वेलोड्रम में जगह-जगह पर दरारें पड़ने लगी है।

बता दें कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए ऊधम सिंह नगर जिले में साइकलिंग के इवेंट प्रस्तावित थे इसके लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा जिले के मनोज सरकार खेल स्टेडियम में कार्यदायी संस्था पेयजल द्वारा 22 करोड़ की लागत से
वेलोड्रम का निर्माण कराया था। स्टेडियम में बना वेलोड्राम देश का आठवां और प्रदेश का पहला वेलोड्राम हैं। इसका शुभारंभ प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होने से ठीक पहले किया, शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान दावा किया गया ये वेलोड्रम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। इसके उपरांत देश के विभिन्न प्रदेशों से आए होनहार खिलाड़ियों ने वेलोड्रम के ट्रेक पर साइकिल चलाकर अपना लोहा मनवाया और कई प्रदेशों के खिलाड़ियों ने गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया।

राष्ट्रीय खेलों को बीते अभी पांच माह का समय भी नहीं हुआ हैं। अभी से
वेलोड्रम पर जगह-जगह दरारें पड़ने लगीं और वेलोड्रम के ट्रेक पर लगाएं गया फॉर्मूला भी उखाड़ने लगा है। जिले की खेल अधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि लगभग 22 करोड़ की लागत से मनोज सरकार खेल स्टेडियम में वेलोड्रम का निर्माण कार्यदायी संस्था पेयजल द्वारा कराया गया था। वेलोड्रम के निर्माण के दौरान कुछ परिवर्तन कराएं गए थें, जिसके कारण उसमें कुछ दरारें दिखाई दे रही हैं। सम्बंधित विभाग को जानकारी दे दी गई है, विभाग द्वारा कहा गया है कि बरसात के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।