Big Breaking! Muslim University के बाद अब सहसपुर में कांग्रेस की रैली में लगे 'अल्लाह-हू-अकबर' के नारे? क्या उत्तराखंड में यही करना चाहती है कांग्रेस ? पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड राजनीति में विवाद थम नहीं रहा है, जहां मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा अभी ठंडा भी नहीं हुआ वहीं कांग्रेस के लिए अब एक नया सिरदर्द सामने आ गया है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के सहसपुर की रैली के दौरान अल्लाह हू अकबर का नारा लगाया गया।
भाजपा उत्तराखंड ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा,"सोच हुर्रियत की और बात उत्तराखंडियत की करने वाली ढोंगी @incUttarakhand ने पहले तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी की डिमांड को माना और अब इनका अधिकारिक नारा भी बदल कर हो गया है—> नारा ए तकबीर,अल्लाह हो अकबर! माँ लक्ष्मी के प्रतीक कमल में विनाश ढूँढने वालों को इस नारे से क्यों इतना प्रेम है!
एक बात तो साफ है कि इस नए प्रकरण से उत्तराखंड में कांग्रेस और हरीश रावत को नई मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।