Aug 23, 2026 Login

उत्तराखण्ड में प्रशासनिक फेरबदल! आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखिये लिस्ट

Administrative reshuffle in Uttarakhand! IPS officers transferred, see list

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। आज शुक्रवार को 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।  इस दौरान योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से हटाकर कुंभ मेला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों अधिकारियों पर कुंभ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी होगी। श्वेता चौबे को टिहरी का एसएसपी बनाया गया है।