प्रशासनिक दावों की खुली पोल: सोनप्रयाग में गौरीकुण्ड जाने के लिए यात्रियों को नहीं मिल रहे वाहन! सटल सेवा वाहन में बैठने के लिए यात्रियों में मच रही होड़

Administrative claims exposed: Passengers in Sonprayag are unable to find vehicles to travel to Gaurikund! Passengers are competing to board shuttle service vehicles.

रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने के लिए सटल सेवा में बैठने के लिए यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि यात्रियों को लाइन में ना छोड़कर एक साथ भेड़ बकरियों की तरह छोड़ा जा रहा है, जिससे यात्रियों की अधिक भीड़ हो रही है और गौरीकुण्ड जाने के लिए सटल में बैठने के लिए उनमें भगदड़ मच रही है। स्थिति इतनी बेकाबू है कि यहां पर कोई भी हादसा हो सकता है। बता दें कि यात्री वाहन सोनप्रयाग में पार्किंग हो जाते हैं। सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड पांच किमी की दूरी पूरी करने के लिए प्रशासन की ओर से सटल सेवा लगाई गयी है और प्रत्येक व्यक्ति पचास रूपए एक साइड का किराया निर्धारित है। एक साथ सौ से अधिक वाहनों का संचालन होता है। इन दिनों यात्रियों की संख्या अधिक है और सोनप्रयाग से एक साथ हज़ारों की संख्या में यात्री गौरीकुण्ड के लिए छोड़े जा रहे हैं। जिस कारण यात्रियों की अधिक भीड़ होने से वाहन में बैठने के लिए भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो रही है। मौके पर नज़ारा यह है कि पुरुष यात्री तो दूर महिला यात्री भी वाहनों के छत में जाने को मजबूर हैं। वाहनों के बीच इस प्रकार की भगदड़ से कोई अप्रिय घटना घट सकती है। एक दिन पूर्व ही गढ़वाल आईजी राजीव स्वरुप ने पैदल यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई थी, लेकिन दूसरे दिन ही व्यवस्थाएं पटरी से उतर चुकी हैं और सोनप्रयाग में यात्रियों को परेशानियां हो रही हैं।