नैनीताल की बेटी नूरी परवीन अली का एक नया शो! दूरदर्शन पर कल से होगा प्रसारित, नूरी ने निभाया है एक सशक्त पहाड़न माँ का किरदार

A new show of Nainital's daughter Noorie Parveen Ali! It will be telecast on Doordarshan from tomorrow, Noorie has played the role of a strong mountain mother

मुंबई/नैनीताल। नैनीताल युग मंच से अपने अभिनय की यात्रा शुरू करने वाली अभिनेत्री नूरी परवीन अली आज मुंबई में जाना पहचाना नाम बन गया है। तब से लेकर अब तक नूरी ने कई टीवी सीरियल में काम किया है, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी, जिसके कारण आज उन्हें एक ऐसी सशक्त पहाड़न मां का किरदार निभाने मिला है, जो उनकी असल ज़िन्दगी से मेल खाता है। जैसे उनके स्व. पिता नज़र अली और स्व. माता नाहिद बेगम ने उन्हें आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष किया। ग़रीबी और समाज की कुरीतियों से लड़ी उसी प्रकार ‘हिमाचल से ओलिंपिक तक का सफर’ सीरियल में अपनी बेटी को हिमाचल के छोटे से गांव से ओलिंपिक तक का सफर कैसे करती है वो दिखाया जाएगा।

कमला का किरदार निभाने वाली नूरी परवीन अली ने बताया कि बुलंद हौसलों के कारण जिस तरह से वो उत्तराखंड के नैनीताल शहर से यहां मुंबई तक आ गयी। वैसे ही कल से प्रसारित हो रहे सीरियल में भी एक तरह से उनके संघर्ष भरे सफर की कहानी है, जिसमें वो अपने गुरु ज़हूर आलम, अपने स्व. माता-पिता, भाई अतहर अली गुड्डू और सबसे ज़्यादा और सबसे अहमियत रखने वाले इंसान उनके पति उस्मान अली का शुक्रिया अदा करना चाहती हैं। जिन्होंने इस सफर में उनसे ज़्यादा संघर्ष किया, उनसे ज़्यादा परेशानियां झेली, लेकिन उनके लिए कभी कोई कमी नहीं आने दी। घर और बाहर दोनों तरफ सामंजस्य बैठाकर उन्होंने उन्हें हर कदम आगे बढ़ाया। आज वो जो भी हैं उनकी वजह से ही हैं।