काशीपुर में बड़ा अग्निकाण्डः 3 दुकानें जलकर राख! कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, इलाके में मची अफरा-तफरी

A major fire broke out in Kashipur: 3 shops burned to ashes! The fire brigade brought the fire under control after a lot of effort, causing panic in the area.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में आज एक बड़ा अग्निकाण्ड हो गया। यहां महाराणा प्रताप चौक के पास लगी भीषण आग ने तीन दुकानों को स्वाह कर दिया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक आज शनिवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित जीजीआईसी स्कूल के पास अचानक आग लग गई। शुरुआत में आग दो साइकिल पंचर की दुकानों में लगी। सुबह के समय जब लोग अपने घरों से निकल रहे थे, तभी दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दी।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और इमारतों को बचा लिया गया। फायर ब्रिगेडकर्मी अर्जुन सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।