'द स्काइ इज पिंक' प्रियंका चोपड़ा की आने फ़िल्म का पहला लुक हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा अपनी बाजीराव मस्तानी फ़िल्म 2015 के बाद अब 'द स्काइ इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। निक जोसन से शादी के बाद प्रियंका अपनी नई फिल्म 'द स्काइ इज पिंक ' में जल्द ही नजर आएंगी।सोशल मीडिया पर उनकी फोटो भी वायरल हो रही है, वो इन फ़ोटोज में ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं ।इस फ़िल्म में प्रियंका बॉब कट हेयर सेमी फॉर्मल ड्रेस में नजर आयेंगी,प्रियंका इस लुक में काफी सुंदर लग रही हैं।प्रियंका की 'द स्काइ इज पिंक' फ़िल्म सच्ची घटना पर बनी हुई है,फ़िल्म में 13 साल की सायशा चौधरी की कहानी दिखाई गई है।जिसमें सायशा को 13 साल की उम्र मे ही पल्मनरी फाइब्रेसिस नाम की बीमारी हो जाती है,लेकिन वह कभी हार नही मानती है,जिसके बाद वह मोटिवेशनल स्पीकर बन जाती है, पर 18 साल की उम्र में उसकी मौत जाती है।इस फ़िल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे।