हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आज 52 वां जन्मदिन

हिंदी सिनेमा की डांस डिवा माधुरी दीक्षित आज अपना 52 वां जन्मदिन मना रही है। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 माई 1965 को मुंबई में हुआ था।इनके पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लाता दीक्षित बचपन से ही चाहते थे की उनकी बेटी माधुरी दीक्षित डॉक्टर बने । लेकिन वह अभिनेत्री बन गई।80 से 90 के दशक में इन्होंने खुद को हिंदी सिनेमा में प्रसिद्ध अभिनेत्री और डांसर के रूप में साबित किया।और पूरे देश की धड़कन बन गयी।

अपनी शुरआती पढ़ाई माधुरी ने डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पूरी की ।और फिर मुम्बई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया।

अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत इन्होंने 1984 में की।माधुरी की पहली फ़िल्म 'अबोध' थी।लेकिन इनकी यह फ़िल्म कुछ खास नही चली।अपनी करियर की शुरूआत करने में इन्हें काफी असफलताएं मिली।लेकिन माधुरी ने कभी हार नही मानी।फ़िल्म तेजाब से माधुरी को हिंदी सिनेमा में पहचान मिली।इस फ़िल्म के लिये इन्हें पहला फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।इनकी तेजाब फ़िल्म का गाना एक दो तीन आज भी सुपरहिट माना जाता है।इस फ़िल्म के बाद इन्होंने  एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में की ।और कभी पीछे मुड़ के नही देखा।माधुरी ने 20 साल पहले 1999 में डॉ श्री राम नेने  से शादी कर ली। श्री राम को माधुरी के मम्मी पापा ने पसन्द किया था।शादी के बाद इन्होंने कुछ टाइम ब्रेक भी लिया। अभी माधुरी अपने पति व बच्चो के साथ मुंबई में ही रहती हैं।