लंबे समय से बीमार चल रहे अभिनेता गिरीश कर्नाड हुए पंचतत्व में विलीन

फेमस अभिनेता गिरीश कर्नाड काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे और आज 10 जून 2019 को उनका निधन हो गया।गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र में हुआ था।और उन्होंने बेंगलुरू में अंतिम सांस ली।गिरीश कर्नाड भारत के प्रसिद्ध समकालीन लेखक, फ़िल्म निर्देशक, व अभिनेता रहे हैं। इन्हें1998 ज्ञानपीठ,पद्मश्री, पद्मभूषण, फिल्मफेयर, पुरुस्कारो से नवाजा गया।जाने माने अभिनेता गिरीश कर्नाड के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया और कहा, ''गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने भावुक मुद्दों पर भी अपनी बात खुलकर रखी. उनके निधन की खबरों से मैं दुखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.''  साथ  ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस औऱ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उन्हें याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।सलमान खान की फ़िल्म टाइगर जिंदा है के लिये गिरीश कर्नाड को जाना जाता है।