प्रियंका का जलवा दिखेगा "कांस" फिल्म फेस्टिवल में
.jpeg)
एक बार फिर प्रियंका अपने जलवों से सबको दीवाना बनाने जा रही हैं। जी हां प्रियंका कांस फ़िल्म फेस्टिवल में जल्द ही रेड कारपेट पर वॉक करती दिखाई दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो प्रियंका पहली बार कांस में दिखाई देंगी।कान्स 2019 की रेड कारपेट पर वॉक करने वाले सेलेब्स की लिस्ट लंबी होती जा रही है, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, कंगना रौनत भी 2019 में रेड कॉरपेट वाक करने जा रही हैं। सूत्रों से पता चला है कि प्रियंका चोपड़ा इससे पूर्व कभी भी कान्स का हिस्सा नही बनी हैं ,और इस बार कान्स में अपने जलवे बिखेरती नजर आयेंगी।
बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से प्रियंका चोपड़ा ही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री हैं। इंस्टाग्राम में भी इनके काफी फ़ॉलोअर्स है,जिनकी सख्यां 4 करोड़ के पार हो गयी है ,इन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया।और इस वीडियो में उन्होंने कहा,"मेरी इंस्टा फैमली आप सभी का दिल से धन्यवाद।"
प्रियंका चोपड़ा अभी कुछ टाइम पहले 2019 मेट माला में नजर आयी थीं, मेट गाला में अपनी ड्रैस को लेकर प्रियंका सोशल मीडिया में ट्रोल भी खूब हुई थी। अब कांस में किस नये अवतार में प्रियंका नजर आयेंगी ये देखना दिलचस्प होगा।