नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के अधिवक्ता कर सकते हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल

नैनीताल जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारणी ने एक आपात बैठक कर कार्यबहिष्कार करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ता रवि कनवाल पर जानलेवा हमले के विरोध में आज कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए समय दिया गया था ,परन्तु चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक अभियुक्तो को गिरफतार नही किया। जिला बार अध्यक्ष ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही करता है तो अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे ,जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।                           

  आपको बता दे कि खुर्पाताल क्षेत्र में 9 मई को अधिवक्ता रवि कनवाल और महिला उद्यमी के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने 10 मई को क्रास एफआईआर दर्ज की थी।