देहरादून : कृषि बिल को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का बयान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून सचिवालय के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता की उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पीएम मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिसकी देश को आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। निशंक ने कहा कि इससे किसानों की आय में आमूलचूल परिवर्तन आएंगे, साथ ही कहा कि यूपी के समय 12 हजार करोड़ कृषि का बजट था मोदी सरकार में यह बजट 34 हजार हो गया है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कृषि सुधार बिलों का विरोध करने से कांग्रेस का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही है निशंक ने कहा कि कृषि सुधार के लिए कृषि सुधार बिल किसानों के हित में महत्वपूर्ण है।