Oppenheimer फ़िल्म में Sex करते हुए एक्टर ने पढ़ा भागवत गीता का श्लोक! सेंसर बोर्ड ने बिना कैंची चलाये कर दिया सीन पास, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगाई फटकार

सेंसर बोर्ड की कैंची जहाँ चलनी चाहिए वहां नही चलती,सेंसर बोर्ड ने अब Hollywood फिल्म Oppenheimer को बिना कट लगाए पास कर दिया, जिसमें सेक्स सीन के दौरान भगवत गीता का पाठ दिखाया गया है। इससे हिंदू धर्म की भावनाओं को तो ठेस पहुंच रही है। सेंसर बोर्ड की इस लापरवाही की वजह से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी सेंसर बोर्ड से नाराज हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनुराग ठाकुर ने इस बात पर नारजगी जताई है कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'Oppenheimer' के उस विवादित सीन को कैसे पास कर दिया गया जिसमें एक्टर को धार्मिक ग्रंथ भगवद गीता के श्लोकों का पाठ करते हुए Sex करते हुए दिखाया गया है?
सूत्रों के माने तो मंत्री अनुराग ठाकुर ने सेंसर बोर्ड को फिल्म से विवादित सीन को हटाने का निर्देश दिया और पूछा कि "ऐसा सीन कैसे पास किया गया? सूत्रों के अनुसार इसके लिए जिम्मेदार कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
Oppenheimer का विवादित सीन
फिल्म में Oppenheimer का रोल सिलियन मर्फी ने निभाया है। उसे मनोवैज्ञानिक जीन टैटलर (फ्लोरेंस पुघ) के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस उसे एक संस्कृत पुस्तक से एक श्लोक पढ़ने के लिए कहती है। किताब का शीर्षक या कवर दिखाई नहीं देता है। टैटलर के कहने पर Oppenheimer वह श्लोक पढ़ता है। "अब मैं मौत बन गया हूं। दुनिया का विनाशक।"
इस दृश्य में एक्टर और ऐक्ट्रेस दोनों ही बिस्तर पर न्यूड होते हैं। युवती को पूरी तरह न्यूड दिखाया गया है और उसके स्तन पर्दे पर दिख रहे होते हैं। आगे वो भगवद्गीता का वो श्लोक पढ़ती है, जिसे रॉबर्ट Oppenheimer दोहराया करते थे। हालाँकि, ‘जेम्स ऑफ बॉलीवुड’ ने भी इस दृश्य को लेकर ये कहते हुए आलोचना की है कि इतिहास में ऐसा कहीं नहीं लिखा कि सेक्स करते समय वो गीता पढ़ते थे। साथ ही सवाल दागा कि भारत इस चीज के साथ इतना सहज क्यों है?
फिल्म Oppenheimer दुनिया का पहला परमाणु बम बनाने वाले रॉबर्ट Oppenheimer की बायोपिक है। यह शुक्रवार को रिलीज हुई है। विवादास्पद सीन से सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। लोग सीन को हटाने की मांग कर रहे हैं।
#BoycottOppenheimer और #RespectHinduCulture जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।