बड़ी खबरः दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग! 180 यात्री थे सवार, जानें क्या रही वजह?

Big news: Emergency landing of IndiGo flight going from Delhi to Leh! There were 180 passengers on board, know what was the reason?

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन दिल्ली वापस लौट आया है। इस प्लेन में कुल 180 यात्री सवार थे। यह प्लेन जैसे ही दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरा। जानकारी के अनुसार फ्लाइट आधी दूरी तय भी कर चुकी थी उसके बाद तकनीकी खराबी आने के स्थिति में वापस लौट आई। पहले पिछले हफ्ते से ही इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। कभी अहमदाबाद से तो कभी लखनऊ तो कभी कोलकाता में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लाइट 6E 2006 ने सुबह 6:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट लेह के कुशोक बकुला रिमपोछे एयरपोर्ट (IXL) के लिए निर्धारित थी। उड़ान सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन लेह पहुंचने से कुछ वक्त पहले विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद पायलट ने तुरंत स्थिति का आकलन किया और सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। बता दें कि बीते 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की प्लेन तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश कर गई थी। इस हादसे में प्लेन में सवार 241 यात्रियों समेत कुल 268 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें से 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर थे। इसी हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई थी। अभी इस हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त डीएनए के जरिए की जा रही है, ताकि उनके परिवार को शव सौंपा जा सके।अभी तक कुल 210 शवों का डीएनए मैच किया जा चुका है।