Sep 02, 2026 Login

नैनीतालः पर्यटक के साथ मारपीट का मामला! पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी

Nainital: Case of assault on a tourist! Police arrested three accused

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, विगत दिवस नैनीताल घूमने आए यूपी निवासी कौशलेन्द्र श्रीवास्तव के साथ देर रात कुछ बदमाशों ने मारपीट कर दी थी। इस मारपीट में कौशलेन्द्र बुरी तरह जख्मी हुए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सौरभ निवासी चार्टर्ड लॉज मल्लीताल, सूरज कुमार निवासी ऋतुराज कंपाउंड मल्लीताल व दिनेश आर्य निवासी चार्टान लॉज कंपाउंड मल्लीताल का नाम प्रकाश में आया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। नैनीताल पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा कि जनपद में इस प्रकार की अराजकता और गुण्डागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।