Sep 02, 2026 Login

उत्तराखण्डः जेल से छूटकर हुड़दंग मचाने वाले कथित विधायक प्रतिनिधि के घर पुलिस ने दी दबिश! भाई को हिरासत में लेकर सीज कीं तीन गाड़ियां

Uttarakhand: Police raided the house of the alleged MLA representative who created a ruckus after being released from jail! His brother was taken into custody and three vehicles were seized

रुड़की। जेल से छूटने के बाद सड़क पर हुड़दंग के आरोपी की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। वहीं आरोपी अनीश पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेने के साथ तीन गाड़ियों को सीज किया है, जिसमें एक विधायक प्रतिनिधि नेमप्लेट लिखी गाड़ी भी शामिल है। बता दें कि तेरह महीने पहले सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कान्हापुर निवासी अनीश को जमीन धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो दिन पहले जब वह जेल से रिहा हुआ तो समर्थकों ने जमकर हुड़दंग मचाया और गाड़ियों में हूटर बजाने के साथ आतिशबाज़ी भी की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अनीश समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं आज कथित मुख्य आरोपी के घर पर कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। जमानत पर छूटे अनीश के घर पर मौजूद न मिलने पर पुलिस द्वारा उसके भाई जावेद को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के साथ ही वायरल वीडियो में दिख रही एक स्कॉर्पियों और दो बोलेरो गाड़ियों को भी कोतवाली गंगनहर में लाकर सीज किया गया। मुख्य आरोपी की तलाश के साथ अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।