Aug 19, 2026 Login

ये कैसा गुस्साः मोबाइल छीना तो भड़क गई पत्नी! पहले बेहोश कर पति को लगाया करंट और फिर क्रिकेट बैट से फोड़ा डाला सिर, पीड़ित का दर्द सुन पुलिस भी हैरान

What kind of anger is this: Wife got angry when mobile was snatched! First electrocuted the husband after rendering him unconscious and then broke his head with a cricket bat, even the police were su

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने अपने पति की सिर्फ इसलिए पिटाई लगा क्योंकि उसने उसका मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल छीनने से गुस्साई पत्नी ने न केवल पति की पिटाई लगाई, बल्कि उसे बेहोश कर बिजली का करंट भी दे दिया। महिला का गुस्सा इतने से भी शांत नहीं हुआ तो उसने क्रिकेट के बैट से पति के सिर पर कई वार किए। पुलिस ने घायल पति की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि किसनी थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर निवासी प्रदीप कुमार की शादी 2007 में औरैया जिले की बेबी से हुई थी। प्रदीप का आरोप है कि 18 मई की रात को उसकी पत्नी बेबी ने उसे खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर प्लग में तार लगाकर बिजली का करंट दिया। प्रदीप का कहना है कि करंट से वह बेड से नीचे गिर गया लेकिन बेबी फिर भी मुझे बिजली के झटके देती रही।

मेरी चीख-पुकार सुनकर बेटा अंश भागकर आया और उसने प्लग से तार निकाल दिया, लेकिन इसके बाद बेबी ने पास में रखे क्रिकेट बैट से मेरे सिर व शरीर पर कई वार किए जिससे मैं लहूलुहान हो गया। आरोप है कि जब प्रदीप को उसके बेटे अंश ने बचाने की कोशिश की तो बेबी ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। प्रदीप का कहना है कि बेबी उसे और उसके पुत्र अंश व मां सिया देवी को भी जान से मार सकती है। बीते दिन प्रदीप ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसके मुताबिक पत्नी बेबी ने मोबाइल के विवाद में उसके ऊपर हमला किया। प्रदीप ने आरोप लगाया कि बेबी के पास जो मोबाइल है उससे वह किसी अन्य व्यक्ति से आए- दिन बात करती थी। जिसपर उसने विरोध किया और बेबी के माता-पिता व भाई को घर बुलाकर शिकायत की। उनके कहने पर बेबी का मोबाइल जब्त कर लिया। इसी बात से बेबी इतनी आगबबूला हो गई कि उसने प्रदीप व उसके बेटे अंश पर हमला कर दिया।